डिजिटल डेस्क,दिल्ली। लॉकडाउन के बीच कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जी हां, पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के 716 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरु हो चुकी हैं और इसकी अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। इच्छुक कैंडिडेट रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

जानकारी विस्तार से

  • रेलवे ने कुल 716 पदों के लिए भर्ती निकाली है।
  • विद्यार्थी की योग्यता की बात करें तो, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास 10वीं के साथ-साथ आईटीआई में डिप्लोमा की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए।
  • लेकिन रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
  • आवेदन शुल्क की बात की जाए तो, जनरल और ओबीसी- 170 रुपए
  • एससी/एसटी/अन्य- 70 रुपए
  • इस नौकरी के लिए कैंडिडेट्स को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा, बल्कि 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
West central railway trade apprentice recruitment 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3emkCyz

Post a Comment

Previous Post Next Post