डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 233 पदों पर भर्ती निकाली है। नौकरी के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए डाक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


महत्वपूर्ण तारीखें 

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 27 जनवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 26 फरवरी 2021

वर्ग के आधार पर वैकेंसी

  • सामान्य वर्ग- 99 पद
  • EWS वर्ग- 17 पद
  • OBC वर्ग- 62 पद
  • PWD-A वर्ग- 02 पद
  • PWD-B वर्ग- 02 पद
  • PWD-C वर्ग- 01 पद
  • PWD-DE वर्ग- 01 पद
  • SC वर्ग- 37 पद
  • ST वर्ग- 12 पद

योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आयुसीमा
18 वर्ष की आयु से लेकर 40 वर्ष की आयु तक

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 10000 प्रति माह होगा। हालांकि, जीडीएस बीपीएम के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। जबकि जीडीएस एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS/पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये
  • SC/ST और महिला उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

आवदेन के लिए यहां क्लिक करें - http://www.appost.in/gdsonline/



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi Post Office Recruitment 2021 for 233 GDS MTS Postman PA and Driver Vacancies
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2KU7wOm

Post a Comment

Previous Post Next Post