डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ( CBSE) को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। इस दावा में कहा जा रहा है कि, CBSE ने नए सेशन से सिलेबस में 50% की कटौती कर दी है। 

किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने भी यही दावा किया है। इसके अलावा कई यूट्यूब चैनलों के थंबनेल और हेडिंग में 50% सिलेबस कम होने जैसे दावे किए हैं। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। हमने CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया। लेकिन हमें पिछले 1 महीने में जारी किया गया ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला, जिससे 50% सिलेबस कम किए जाने वाले दावे की पुष्टि होती हो। इसके अलावा हमने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट भी चेक किया। लेकिन उस पर भी पिछले 1 महिने में ऐसा कोई अपडेट नहीं दिया गया है। 

इंटरनेट पर एक वेबसाइट की खबर के अनुसार , CBSE ने अब तक 50% सिलेबस कम करने का फैसला नहीं लिया है। लॉकडाउन के दौरान CBSE ने 10वीं और 12वीं का 30% सिलेबस कम करने की घोषणा की थी। अब 50% सिलेबस कम करने को लेकर फिलहाल बोर्ड सिर्फ स्कूलों से राय ले रहा है। इस पर अब तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बोर्ड परीक्षाओं के सैंपल पेपर भी 30% कटौती के आधार पर ही तैयार किए गए हैं। इन सबसे स्पष्ट होता है कि 50% सिलेबस कम करने का दावा आधा सच है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। CBSE ने नए सेशन से सिलेबस में 50% की कटौती करने की अभी कोई घोषणा नहीं की है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fake News: CBSE announces 50% reduction in syllabus with new session know the truth of viral claim
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mm5AeM

Post a Comment

Previous Post Next Post