डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगलुरु से लखनऊ जा रहे विमान में सोमवार को अचानक एक यात्री बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार इंडिगो विमान क्र. 6388 ने शाम 6.26 बजे बंगलुरु विमानतल से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय विमानतल के लिए उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद उसमें सवार एक यात्री बेहोश हो गया। यह देख उसके साथ सवार बुजुर्ग बुरी तरह डर गए। जैसे ही मामले की जानकारी पास वाले यात्रियों को हुई तो उन्होंने तत्काल क्रू मेंबर को सूचित किया। पायलट ने तुरंत नागपुर विमानतल पर विमान को लैंड करने की अनुमति मांगी। और कुछ ही समय में विमान की लैंडिंग करवाई गई।  विमान में कुल 42 यात्री सवार थे। रात 9 बजे विमान ने लखनऊ के लिए 40 यात्रियों के साथ उड़ान भरी।

 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Passenger unconscious in plane, landed in Nagpur
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2GCKOYB

Post a Comment

Previous Post Next Post