डिजिटल डेस्क। मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आज (शनिवार, 4 जुलाई) कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र MP बोर्ड कक्षा-10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट WWW.mpbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के आधार पर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।
इस बार 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए। लॉकडाउन के कारण एक पेपर नहीं हो पाया था। उसमें सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। यह पहली बार है जब 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अलग-अलग घोषित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही घोषणा की थी कि, बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह और 12वीं परीक्षा के परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट
www.mpresults.nic.in
www.mpbse.mponline.gov.in
www.mpbse.nic.in
https://www.fastresult.in
इन मोबाइल फोन एप के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट -
MPBSE MOBILE APP, MP Mobile और FastResult App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
MP Mobile App पर Window App Store पर भी उपलब्ध है।
इस तरह चेक कर सकते हैं MP बोर्ड कक्षा-10वीं का रिल्ट
आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जहां “एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020” लिखा हो।
अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन में रोल नंबर दर्ज करें।
आपका एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31IOu3J
.
Post a Comment