डिजिटल डेस्क जबलपुर । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नई गाइडलाइन जारी कर कहा है कि यूजी और पीजी की फाइनल ईयर की परीक्षाएँ कराई जाएँगी। ये परीक्षाएँ सितंबर के अंत तक कराई जाएँगी। वहीं राज्य सरकार ने 22 जून को यूजी और पीजी के फाइनल ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने की घोषणा की है। यूजीसी की नई गाइडलाइन आने के बाद यूजी और पीजी के छात्र-छात्राओं में भ्रम की स्थिति बन गई है कि उनकी परीक्षाएँ होंगी या फिर उन्हें जनरल प्रमोशन मिलेगा। मंगलवार को छात्र-छात्राएँ दिन भर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा के संबंध में पता करने का प्रयास करते रहे। रादुविवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The state government gave general promotion, UGC said - UG and PG final year examinations will be
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gzTWdl

Post a Comment

Previous Post Next Post