डिजिटल डेस्क। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के पर्सनालिटी टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे UPSC सिविल सर्विसेस 2019 का इंटरव्यू शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

UPSC 20 से 30 जुलाई 2020 तक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के लिए पर्सनालिटी टेस्ट आयोजित करेगा। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2 जून 2019 को आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम 12 जुलाई 2019 को घोषित किए गए थे। वहीं UPSC ने मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर 2019 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी, जिसके लिए 14 जनवरी 2020 को परिणाम घोषित किया गया था।

इससे पहले जून में UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया था। अनुसूची के अनुसार, UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 4 अक्टूबर 2020 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 8 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UPSC civil services 2019 interview schedule released
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2BrBXGt

Post a Comment

Previous Post Next Post